सीतामढ़ी, दिसम्बर 2 -- सुप्पी। थाना क्षेत्र के घरवारा गांव में रविवार की रात अलाव से अचानक आग लग गयी। इसमें घरवारा गांव निवासी शंभूराम एवं मु. सुनैना देवी के दो फूस का आवासीय घरों समेत उसमें रखे गये फर्नीचर, अनाज, कपड़े, दो बकरियां समेत करीब दो लाख रुपये मूल्य के सामान जलकर नष्ट हो गये। आग की धधकते ज्वाला को देख मौके पर ग्रामीण पहुंचकर आग पर काबू पाया गया। घटना की सूचना मिलते ही सीओ किसुनदेव राय, राजस्व कर्मचारी रोहित कुमार, मुखिया हेमंत कुमार मिश्र, घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। मौके पर सीओ ने अग्निपीड़ित परिवार के लोगों का समुचित सरकारी सहायता उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...