भागलपुर, जनवरी 9 -- नवगछिया पुलिस जिला अंतर्गत नवगछिया थाना क्षेत्र के श्रीपुर गांव में अलाव सेंकने के दौरान आग की चपेट में आकर 65 वर्षीय वृद्धा गंभीर रूप से घायल हो गईं। घायल महिला की पहचान टुसा देवी, पति अर्जुन सिंह के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, ठंड से बचने के लिए टुसा देवी घर के बाहर अलाव के पास बैठी थीं। इसी दौरान अचानक संतुलन बिगड़ने से वह आग के काफी करीब चली गईं, जिससे उनके कपड़ों में आग लग गई और वह झुलस गईं। परिजनों ने उन्हें आनन-फानन में इलाज के लिए नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार चल रहा है। वृद्धा की बहू फूलवती देवी, पति बिहारी लाल सिंह ने बताया कि घटना के समय घर के अन्य सदस्य अंदर थे। चीख-पुकार सुनकर लोग बाहर दौड़े और किसी तरह आग बुझाकर वृद्धा को बचाया। उन्होंने बताया कि डॉक्टरों की निगरानी में टुसा द...