बेगुसराय, दिसम्बर 1 -- बीहट। बढ़ रही ठंड को लेकर बीहट नगर प्रशासन से अलाव व कंबल वितरण की मांग की गई है। छात्र नेता रामकृष्ण, सौरभ कुमार सोमवार को बीहट नगर परिषद की सिटी मैनेजर चांदनी कुमारी से मिलकर अलाव की व्यवस्था करने तथा जरुरतमंदों को कंबल देने की मांग को लेकर स्मार पत्र सौंपा। सिटी मैनेजर ने छात्र नेताओं को बताया कि बहुत जल्द बीहट नगर परिषद की ओर से चौक-चौराहे पर अलाव की व्यवस्था की जाएगी। जरूरतमंदों को कंबल भी दिये जाएंगे। (नि.सं.)

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...