मुजफ्फरपुर, जनवरी 8 -- सकरा,हिन्दुस्तान संवाददाता। थाना क्षेत्र के फरीदपुर गांव में बुधवार की दोपहर अलाव की आग में छात्रा सहित दो महिलाएं गंभीर रूप से झुलस गईं। बताया जाता है कि आग तेज करने के लिए गुड़िया ने गैलन में रखा डीजल अलाव पर डाल दिया। इसी दौरान आग भड़क गई, जिसकी चपेट में आने से स्व. उपेंद्र राय की पत्नी शीला देवी (50), बेटा राहुल कुमार की पत्नी गूंजा देवी (25) और शीला के देवर रवींद्र राय की पुत्री गुड़िया कुमारी (18) जल गई। चिल्लाने की आवाज सुनकर दौड़े ग्रामीण और परिजनों ने तीनों घायलों को सकरा रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया। वहां से प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने तीनों को एसकेएमसीएच रेफर कर दिया, जहां से डॉक्टरों ने गुड़िया कुमारी को पटना रेफर कर दिया, जबकि शीला देवी का मेडिकल में इलाज चल रहा है। वहीं, गूंजा देवी को अस्पताल ...