शामली, जनवरी 13 -- कड़ाके की ठंड ने आम जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया। ठंड के प्रकोप से बचने के लिए ग्रामीणों व राहगीरों ने क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों पर ठंड से बचाव के लिए अलाव जलाए। रात और तड़के सुबह चल रही सर्द हवाओं ने लोगों की परेशानी और बढ़ा दी। खासकर मजदूर वर्ग, बुजुर्गों, बच्चों और सुबह जल्दी निकलने वाले किसानों को इस ठंड का ज्यादा सामना करना पड़ रहा है। गांव की चौपालों, बस स्टैंड, चौराहों और दुकानों के सामने लोगों ने लकड़ी, उपले व अन्य साधनों से अलाव जलाए। क्षेत्र के लोगों का कहना है कि लगातार गिरते तापमान के कारण ठंड से बचाव के इंतजाम बेहद जरूरी हो गए हैं। कई स्थानों पर किसानों दुकानदारों व मजदूरों ने अलाव जलाकर ठंड से बचाव किया। सुबह के समय धुंध और कोहरे के कारण दृश्यता भी कम रही, जिससे वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.