एटा, जनवरी 8 -- थाना मारहरा के गांव पिवारी निवासी अशोक कुमार ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि छह जनवरी को पशु अस्पताल के पास अन्य लोगों के साथ बैठकर अलाव पर ताप रहे थे। आरोप है कि गांव का आरोपी मनीष पुत्र जितेन्द्र उर्फ राजू किसी बात को लेकर गाली देने लगा। विरोध करने पर आरोपी ने हमला कर दिया। चेहरे पर काफी चोट आई है। चिल्लाने की आवाज सुनकर भाई आदेश कुमार, भतीजा आदित्य उर्फ बिट्टू बीच बचाव करने पहुंचे। आरोपी ने दोनों पर भी हमला कर दिया, जिसमें दोनों घायल हो गए। आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। पीड़ित ने आरोपियों के विरूद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। मारहरा पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.