शाहजहांपुर, दिसम्बर 29 -- सीएमओ कार्यालय स्थित इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी परिसर में सोमवार को आयोजित दिव्यांग जन सुनवाई के दौरान अलाव की व्यवस्था न होने से दिव्यांगों और उनके सहयोगियों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी। सचिव डॉ. विजय जौहरी ने कहा कि 93 क्षेत्रों से दिव्यांग प्रमाण पत्र बनवाने पहुंचे लोगों ने ठंड के कारण स्वास्थ्य प्रभावित होने की बात रखी। रेड क्रॉस सचिव डॉ बृजेश राव ने संबंधित अधिकारियों से दोबारा बात कर अगले सोमवार तक अलाव, स्वच्छता व आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित कराने का भरोसा दिया। जिला आपदा मित्र कमांडर इन्द्रजीत लोधी ने भी अलाव की मांग को जायज बताते हुए समाधान का प्रयास करने की बात कही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.