चंदौली, दिसम्बर 13 -- इलिया, हिन्दुस्तान संवाद क्षेत्र में कोहरे का प्रकोप शुरू होने से साथ कड़ाके की ठंड और गलन भी शुरू हो गई है। लेकिन अभी तक तहसील प्रशासन की ओर से कहीं भी अलाव जलाए जाने की व्यवस्था नहीं की गई। ठंड से बचाव के पर्याप्त इंतजाम न होने के कारण लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इलिया एवं सैदूपुर कस्बे के साथ-साथ आसपास के ग्रामीण अंचलों में ठंड का भीषण शुरुआत के बाद भी इस वर्ष अब तक सार्वजनिक स्थलों पर अलाव जलाने की कोई व्यवस्था नहीं की गई है। जबकि पिछले वर्षों में नगर के प्रमुख चौराहों, बस स्टैंड, सार्वजनिक स्थलों तथा भीड़भाड़ वाले इलाकों में अलाव जलवाए जाते रहे हैं, जिससे राहगीरों, मजदूरों और जरूरतमंद लोगों को राहत मिलती थी। इस बार अलाव न जलने से प्रशासन की तैयारियों पर सवाल खड़े हो रहे हैं। स्थानीय लोगों का...