गंगापार, जनवरी 8 -- उरुवा, हिन्दुस्तान संवाद। उरुवा क्षेत्र में इन दिनों जबरदस्त कड़ाके की ठंड पड़ रही है। तापमान लगातार गिरता जा रहा है। ठंड के सितम से लोग घरों में कैद होने को मजबूर हैं। लोग जरूरत के हिसाब से कहीं आने जाने को निकल रहे है। लेकिन चौराहों व अन्य सार्वजनिक स्थानों पर सरकारी अलाव नहीं जले हैं। लोग जैसे-तैसे अलाव जलाकर ठंड से बचने की जुगत में लगे हैं। मेजारोड व्यापार मंडल अध्यक्ष पप्पू उपाध्याय ने इस बात से नाराजगी जाहिर की है। बताया कि कड़ाके की ठंड के बावजूद प्रयागराज-मिर्जापुर हाईवे के मेजारोड बाजार, उरुवा, ऊंचडीह बस अड्डा, लेहड़ी सहित आदि सार्वजनिक स्थानों पर सरकारी अलाव नदारद है। मामले में एसडीएम मेजा सुरेंद्र प्रताप यादव ने कहा कि जिन स्थानों पर अलाव नहीं जल रहे हैं लेखपाल को भेजा जाएगा और अलाव की व्यवस्था की जाएगी।

हि...