फर्रुखाबाद कन्नौज, दिसम्बर 21 -- राजेपुर। घर के बाहर अलाव ताप रहे एक ग्रामीण से मारपीट कर दी गयी। इसमें चार लोगों के खिलाफ पुलिस से शिकायत की गयी है।शिवकुमार ने पुलिस को जानकारी दी कि वह अलाव ताप रहा था तभी चार लोगों ने आकर पुरानी रंजिश के कारण लाठी डंडो से हमला कर दिया। जिसमें उसके चोटें आयीं। पुलिस इसमें जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...