गौरीगंज, जनवरी 6 -- अमेठी। मुंशीगंज कोतवाली क्षेत्र के डिहवा गरथोलिया निवासी चन्द्रभान कनौजिया ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि सोमवार को उसकी पत्नी उर्मिला घर पर अलाव ताप रही थी। इसी दौरान पुरानी रंजिश को लेकर गांव के ही अतुल तिवारी, नितिन पांडेय, अभिषेक विश्वकर्मा, संकठा पांडेय व अमित मिश्र लाठी डंडे लेकर वहां पहुंचे और गाली गलौज शुरू कर दिया। आरोपियों ने उसकी पत्नी पर हमला बोल दिया। जिससे वह बेहोश हो गई। बीच बचाव में आई उसकी बेटी व पुत्र को भी मारा पीटा। शोर मचाने पर जब लोग पहुंचे तो आरोपी धमकी देते हुए चले गए। एसएचओ शिवाकांत त्रिपाठी ने बताया कि आरोपियों के विरुद्ध केस दर्जकर जांच व कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...