सीतामढ़ी, जनवरी 1 -- पुपरी। अलाव तापने के क्रम में आग से झुलसकर एक महिला गम्भीर रूप से जख्मी हो गए। जख्मी महिला पुपरी गांव के जगदीश दास की पत्नी रजिया देवी को इलाज के लिए पीएचसी में भर्ती कराया गया है। चिकित्सक के द्वारा जख्मी महिला का समुचित उपचार की गई। जख्मी की गम्भीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए चिकित्सक ने रेफर कर दिया है। जानकारी के अनुसार ठंड से बचाव के लिए रजिया देवी अलाव जलाकर ताप रहे थे। इसी क्रम में आग उसके कपड़ा में पकड़ लिया। जब तक आग को बुझाने का प्रयास किया गया। तब तक शरीर का अगला भाग आग से झुलस गया। फिर उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...