अररिया, जनवरी 10 -- पलासी, (ए.सं)। शीतलहर व भीषण ठंड के बीच शुक्रवार को प्रखंड के अलग-अलग गांव में अलाव तापने के दौरान दो महिलाएं गंभीर रूप झुलस गयी। झुलसी हुई महिला पलासी गांव की 45 वर्षीया बबीता देवी व पेचैली गांव की 20 वर्षीया लाली प्रवीण हैं। दोनों महिलाओं को उनके परिजनों ने इलाज के लिए सीएचसी पलासी में भर्ती कराया। पेचैली गांव की लीला प्रवीण की प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल अररिया रेफर कर दिया। जानकारी अनुसार भीषण ठंड से बचाव को लेकर दोनों महिला अपने अपने घरों पर अलाव जलाकर आग ताप रहीं थीं। इसी क्रम में शरीर में पहना गर्म कपड़े में आग पकड़ लिया जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गयी थीं। वहीं दूसरी महिला गांव की बबिता देवी का इलाज सीएचसी पलासी में जारी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.