लातेहार, दिसम्बर 10 -- लातेहार, संवाददाता। महुआडांड़ प्रखंड के चंपा गांव में अलाव तापने के दौरान एक हादसे में एक सात वर्षीय बच्ची मुनेश्वरी गंभीर रूप से झुलस गई। ठंड से बचने के लिए घर के आंगन में जल रहे अलाव के पास बैठी मासूम अचानक उठी चिंगारी की चपेट में आ गई। देखते ही देखते उसके कपड़ों में आग लग गई और वह दर्द से तड़पने लगी। चीख सुनकर परिजन और ग्रामीण दौड़े, किसी तरह आग बुझाई और तुरंत उसे महुआडांड़ अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति गंभीर देख डॉक्टरों ने मुनेश्वरी को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया। चंपा पंचायत की मुखिया सुषमा कुजूर घटना की जानकारी मिलते ही सक्रिय हो गईं। उन्होंने तत्काल बच्ची को सदर अस्पताल में भर्ती कराने की व्यवस्था करवाई और स्वयं अस्पताल पहुंचकर इलाज की पूरी जानकारी ली। मुखिया ने बताया कि म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.