बहराइच, दिसम्बर 9 -- बहराइच। हुजूरपुर थाने के वंशीपुरवा गुलरिहा निवासी नन्कू पुत्र राम दुलारे गुरूवार को रात में अलाव ताप रहे थे। इसी दौरान हमलावरों ने हमला कर मारपीट की। जिसके चलते वह गंभीर रूप से घायल हो गया। थाने लाए जाने पर पुलिस ने मेडिकल को सीएचसी भेजा। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने भोंदू सहित चार को नामजद कर मारपीट की धाराओं के तहत केस दर्ज कराया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...