फर्रुखाबाद कन्नौज, जनवरी 9 -- कायमगंज। नरसिंहपुर गांव में शुक्रवार सुबह घर के आंगन में अलाव ताप रही एक वृद्ध महिला साड़ी में आग लग जाने के कारण गंभीर रूप से जल गई। परिजनों ने आनन-फानन में उन्हें नगर के अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज किया जा रहा है। नरसिंहपुर गांव निवासी वृद्धा मालती देवी शुक्रवार की सुबह कड़ाके की ठंड से बचने के लिए भैंस के पास आग रखकर वह भी अलाव ताप रही थी। इसी दौरान अचानक उनकी साड़ी ने आग पकड़ ली। जब तक वह कुछ समझ पातीं, आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और वह झुलस गईं। महिला की चीख-पुकार सुनकर दौड़कर आए परिजनों ने मशक्कत के बाद आग बुझाई और उन्हें अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टर विपिन कुमार के अनुसार महिला की गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक इलाज के बाद उसे लोहिया अस्पताल के लिए रेफर कर दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...