देवघर, फरवरी 14 -- देवघर, प्रतिनिधि। सीमावर्ती बिहार के जमुई जिला अंतर्गत चकाई थाना क्षेत्र के गुड़ियाडीह गांव की 25 वर्षीया महिला कंचन देवी की मौत सदर अस्पताल देवघर में इलाज के क्रम में मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार कंचन देवी शुक्रवार की सुबह शौच कर घर लौटी थी। ठंड लगने के कारण अपने घर के बाहर आग जलाकर ताप रही थी। उसी दौरान शरीर पर पहने कपड़ों में अचानक आग लग गई। आग की लपटें तेज होने के कारण वह गंभीर रूप से झुलस गईं। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक उनका शरीर काफी हद तक जल चुका था। आनन-फानन में इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल में ऑन ड्यूटी डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद वार्ड में भर्ती कर लिया। घंटों इलाज चला। बताया जाता है कि शुक्रवार दोपहर अचानक हालत बिगड़ने लगी। परिज...