रुडकी, दिसम्बर 17 -- रुड़की, संवाददाता। कड़ाके की सर्दी को देखते हुए रोडवेज परिसर में यात्रियों और कर्मचारियों की सुविधा के लिए अलाव जलाने की व्यवस्था किए जाने की तैयारी शुरू हो गई है। रोडवेज की सहायक महाप्रबंधक (एजीएम) ने इस संबंध में नगर निगम को पत्र लिखकर अलाव जलाने की व्यवस्था किए जाने की मांग की है। पत्र में बताया गया है कि सर्दियों में रोडवेज बस अड्डे पर सुबह से देर रात तक यात्रियों की आवाजाही बनी रहती है, ऐसे में ठंड से बचाव के लिए पर्याप्त व्यवस्था बेहद जरूरी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...