पलामू, दिसम्बर 16 -- मेदिनीनगर। नगर निगम क्षेत्र के वार्ड-31 की पूर्व वार्ड पार्षद प्रमिला देवी ने गरीबों के बीच कंबल वितरण शीघ्र करने की मांग की है। उन्होंने बताया कि इन दिनों पलामू में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। पिछले कुछ दिनों से तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। आम गरीबों और असहाय लोगों की परेशानी काफी बढ़ गई है। नगर निगम प्रशासन अबतक जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण नहीं किया है। इस वर्ष अलाव जलाने की भी समुचित व्यवस्था नहीं की गई है। केवल दो-तीन स्थानों पर ही अलाव जलाए गए हैं। उन्होंने शीघ्र कंबल वितरण करने और जरूरतवाले सभी स्थानों पर अलाव जलाने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...