प्रतापगढ़ - कुंडा, जनवरी 13 -- बीरापुर (प्रतापगढ़), हिन्दुस्तान संवाद। घर के बाहर अलाव के पास बैठी महिला को एक कार ने टक्कर मार दी। इससे उसकी मौत हो गई। चालक मौके से भाग निकला। पुलिस ने कार कब्जे में ले लिया है। फतनपुर थाना क्षेत्र के बीरापुर बाजार से गांव में जाने वाली इंटरलॉकिंग के किनारे महंगीलाल प्रजापति का घर है। उनकी 55 वर्षीय पत्नी चंदादेवी मंगलवार सुबह करीब साढ़े सात बजे इंटरलॉकिंग के पास अलाव जलाकर बैठी थी। तभी गांव का एक व्यक्ति कार से बाजार जा रहा था। इंटरलॉकिंग के मोड़ पर असंतुलित होकर कार ने चंदादेवी को टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। चालक कार छोड़कर भाग निकला। परिजन चंदादेवी को मेडिकल कॉलेज ले गए, वहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। चंदादेवी के पति ने कार ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.