बक्सर, दिसम्बर 23 -- पेज पांच के लिए ---- नावानगर। पिछले चार दिनों से पड़ रही कड़ाके की ठंड व शीतलहर से जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। कड़ाके की ठंड का सबसे ज्यादा असर बुजुर्ग, मजदूर वर्ग, सब्जी विक्रेता, रेवड़ी व खोमचा वाले सहित बच्चों पर देखने को मिल रहा है। ग्रामीण इलाके में लोग सुबह से शाम तक ठंड से बचने के लिए अपने -अपने घरों में दुबके रहते हैं। पर बाजार व कस्बों पर लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इतनी ठंड में भी स्थानीय प्रशासन द्वारा चौक-चौराहे, बाजार व सार्वजनिक स्थलों पर अलाव की व्यवस्था नहीं किए जाने से लोग काफी परेशान हैं। लोगों ने बताया कि अंचल क्षेत्र के नावानगर, सोनवर्षा, सिकरौल , बासुदेवा किसी भी बाजार पर प्रशासन द्वारा अलाव की व्यवस्था नहीं की गई है। यहां तक कि प्रखंड कार्यालय परिसर में भी अलाव की व्यवस्थ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.