बरेली, जनवरी 10 -- बहेड़ी। नगर में अलाव की लकड़ी डाल रहे नगर पालिका कर्मचारी ने एक युवक पर नगर पालिका का वाहन जबरन रोकने, जातिसूचक शब्द कहने और मारपीट का आरोप लगाया है। मोहल्ला शेरनगर निवासी सोनू पुत्र बाबू राम का कहना है वह नगर पालिका की गाड़ी से अलाव के लिए लकड़ी डाल रहा था। होली चौराहा पर एक युवक ने नगर पालिका की गाड़ी के सामने अपनी बाइक लगा कर रास्ता रोक लिया। जाम लगने पर जब उसने गाड़ी हटाने के लिए कहा तो युवक ने गाली गलौज करते हुए उसे जातिसूचक सूचक शब्द कहे। इसके बाद युवक ने अन्य लोगों को बुला लिया है और उसके साथ मारपीट कर कपड़े फाड़ दिए। लोगों के एकत्र होने पर लोग युवक वहां से भाग निकला। पीड़ित ने मामले की तहरीर पुलिस को दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.