अलीगढ़, दिसम्बर 23 -- लोधा, संवाददाता। थाना रोरावर क्षेत्र के जलालपुर चौकी इलाके की डेयरी वाली गली में अलाव की आग से झुलसी तीन साल की मासूम बच्ची ने भी दम तोड़ दिया। एक सप्ताह पहले हुई घटना में उसके भाई की मौके पर ही मौत हो गई थी। जबकि बहन का दिल्ली के एम्स में इलाज चल रहा था। एक सप्ताह में परिवार ने दो मासूम बच्चों को खो दिया, जिससे कोहराम मचा हुआ है। ये दर्दनाक अग्निकांड 15 दिसंबर को हुआ था, जिसने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया था। डेयरी वाली गली निवासी प्रताप डिश लगाने का काम करते हैं। घटना वाले दिन पत्नी तीनों बच्चों को प्लास्टिक की चारपाई पर सुलाकर पास के ही प्लॉट में मजदूरी करने चली गई थीं। लोहे की परात में अलाव जलाकर चारपाई के नीचे रख दिया था। अचानक विकराल हुई आग से चारपाई पिघलने लगी, जिससे तीनों बच्चे चपेट में आ गए। हादसे में छह...