मुजफ्फरपुर, जनवरी 9 -- सकरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। थाना क्षेत्र के फरीदपुर सकरा गांव में बुधवार को अलाव की आग में झुलसी छात्रा गुड़िया कुमारी (18) की हालत नाजुक बनी हुई है। उसका पटना के बेली रोड स्थित एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। चिकित्सकों ने बताया कि मरीज के लिए 48 घंटे अहम है। वहीं, गुड़िया की चाची शीला देवी का एसकेएमसीएच के बर्न वार्ड में इलाज चल रहा है। परिजनों ने बताया कि गुड़िया जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रही है। डॉक्टरों ने 48 घंटे के बाद छात्रा के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी देने की बात कही है। हादसे के बाद से फरीदपुर सकरा के ग्रामीण ठंड से बचने के लिए अलाव जलाने में सावधानी बरत रहे हैं। गौरतलब है कि फरीदपुर सकरा गांव में नहाने के बाद ठंड लगने से बचने के लिए गुड़िया ने अलाव की आग तेज करने के लिए डीजल डाल दिया था, जि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.