मऊ, जनवरी 8 -- मऊ। भीषण ठंड के मद्देनजर बुधवार की देर शाम पालिकाध्यक्ष अरशद जमाल ने अलाव स्थल और रैन बसेरों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने रैन बसेरों के रखरखाव एवं प्रबंधन को और बेहतर बनाने का निर्देश दिया है। उन्होंने शहर में अलाव के चिन्हित 45 स्थलों पर पहुंच वहां निरंतर अलाव जलाने का निर्देश दिया। बताया कि इस वर्ष पड़ रही भीड़ण ठंड को देखते हुए नगर पालिका परिषद द्वारा शहरी क्षेत्र के कुल 130 से अधिक स्थानों पर अलाव जलाने के लिए लकड़ियां भेजी जा रही है। उन्होंने कर्मचारियों को निर्देशित किया कि जहां भी लकड़ी की कमी मिले वहां तुरंत गाड़ी भेजी जाए, ताकि इस ठंड में कोई अलाव के अभाव में कोई कांपता न रह जाय। बताया कि जिला अस्पताल एवं रोडवेज परिसर स्थित रैन बसेरा को वैकल्पिक तौर पर तैयार किया गया है तथा सेल्ट होम रैन बसेरों की स्थापन...