हाथरस, दिसम्बर 4 -- हाथरस। कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के अमरपुर घना में आग पर हाथ सेकते वक्त एक युवक ने पैट्रोल डाल दिया। जिससे एक किशोर बुरी तरह से झुलस गया। यह देख परिवार के लोगों के होश उड़ गए। आग में झुलसे किशोर को परिजन उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जयपुर-बरेली हाइवे के निकट स्थित गांव अमरपुर घना निवासी 16 वर्षीय मानव पुत्र हरिओम ठंड़ में देररात को आग पर हाथ सेंक रहा था। इसी दौरान आग को तेज करने के लिए उसमें उसने पैट्रोल डाल दिया। जिससे आग तेज हो गई, उस आग की चपेट में आने से मानव बुरी तरह से झुलस गया। यह देख परिवार के लोगों के होश उड़ गए। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। परिजन किशोर को उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.