लखीसराय, फरवरी 16 -- लखीसराय, हिन्दुस्तान संवाददाता। शहर के नया बाजार मछली आड़त और किऊल के बीच निर्माणाधीन आरसीसी पुल के एलाइनमेंट को लेकर शहर में विवाद गहराने लगा है। इस संबंध में दर्जनों स्थानीय नागरिकों ने जिला पदाधिकारी मिथलेश मिश्र को आवेदन देकर पुल का निर्माण पूर्व निर्धारित एलाइनमेंट के अनुसार ही कराने की मांग की है। नागरिकों ने कहा कि एलाइनमेंट बदलने की कोशिश से शहर के बहुप्रतीक्षित विकास कार्य पर असर पड़ सकता है। शहरवासियों ने अपने आवेदन में कहा है कि पिछले कुछ दिनों से कुछ सक्रिय बिचौलिये और अन्य लोग दुकानदारों को भ्रमित कर पुल के एलाइनमेंट में बदलाव कराने की मुहिम चला रहे हैं। इसके लिए स्थानीय प्रशासन और जनप्रतिनिधियों पर अनावश्यक दबाव बनाने का प्रयास किया जा रहा है जो शहर के विकास के लिए उचित नहीं है। लोगों ने कहा कि यह पुल पि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.