भागलपुर, जून 26 -- भागलपुर। बीते 24 घंटे में रात के तापमान में 0.6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई तो वहीं गुरुवार की अलसुबह करीब एक बजे शहर में झमाझम बारिश हुई, जिसे भारतीय मौसम विभाग के पैमाने पर आठ मिमी दर्ज किया गया। गुरुवार को न्यूनतम तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जो कि सामान्य तापमान से 0.7 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा। बिहार कृषि विश्वविद्यालय, सबौर के मौसम वैज्ञानिक डॉ. बीरेंद्र कुमार ने बताया कि 29 जून तक जिले में हल्की बारिश या बूंदाबांदी के बीच गर्मी व उमस का दौर चलेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.