शामली, दिसम्बर 30 -- नव वर्ष 2026 के स्वागत को लेकर जनपद के होटलों में तैयारियां जोरों पर हैं। वर्ष 2025 के अंतिम दिन के नजदीक आते ही होटल संचालकों ने विशेष पैकेज और आकर्षक ऑफर जारी कर दिए हैं। नव वर्ष के जश्न को लेकर खासकर युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है और होटल पहले से ही बुकिंग से गुलजार होने लगे हैं। होटल संचालक वंश गर्ग और सुखचैन वालिया ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस बार भी ग्राहकों को यादगार अनुभव देने की पूरी तैयारी की गई है। नव वर्ष की पूर्व संध्या पर लाइव बैंड विद सिंगर, सैफी नाइट, कार्टून कैरेक्टर्स, बच्चों के लिए गेम्स, डीजे, मैजिक शो, टैटू मेकिंग, फायर शो और थीम आधारित पार्टियों का आयोजन किया जाएगा। इसके अलावा विशेष फूड पैकेज, न्यू ईयर डिनर और आकर्षक छूट भी दी जा रही है। बताया गया कि परिवारों के लिए विशेष फूड पैकेज...