बिहारशरीफ, दिसम्बर 26 -- अलविदा 2025 : उपलब्धियों से भरा रहा स्वास्थ्य विभाग, मॉडल अस्पताल की मिली सौगात बिंद में सीएचसी बनकर तैयार, तो हरनौत में निर्माणाधीन अस्पतालों के भवन व चिकित्सीय उपकरणों की सुविधाएं बढ़ीं चुलिहारी में नया अस्पताल बनने का रास्ता हुआ साफ बिहारशरीफ में भी पांच शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का मिलेगा तोहफा जिला के सभी 20 पीएचसी को सीएचसी बनाने पर चल रहा काम ग्रामीण अस्पतालों को हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर बनाने पर रहा जोर, 290 सीएचओ की हुई तैनाती फोटो : सदर मॉडल : अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस सदर अस्पताल भवन। बिहारशरीफ, निज संवाददाता/कुमार कौशलेन्द्र। वर्ष 2025 नालंदा जिले के स्वास्थ्य विभाग के लिए उपलब्धियों से भरा रहा। बीते साल के दौरान जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार, अस्पतालों के आधुनिकीकरण और ग्रामीण-शहरी क्षेत्र...