गोपालगंज, दिसम्बर 12 -- गोपालगंज, हिन्दुस्तान संवाददाता। वर्ष 2025, जिला शिक्षा विभाग के लिए उपलब्धियों का वर्ष रहा। इस साल जिला शिक्षा विभाग गोपालगंज का नया भवन बनकर तैयार हुआ। शहर स्थित जिला शिक्षा पदाधिकारी के कार्यालय परिसर में ही नया शिक्षा भवन बना है। नया भवन बन जाने से अब जिला शिक्षा विभाग के सभी संभाग एक ही जगह पर संचालित हो रहे हैं। जिसमें जिला शिक्षा पदाधिकारी, स्थापना, बिहार शिक्षा परियोजना के तहत समग्र शिक्षा अभियान, माध्यमिक शिक्षा, साक्षरता, योजना व लेखा और आधारभूत संरचना के कार्यालय शामिल हैं। इन सभी कार्यालयों के लिए बिजली, उपस्कर, शौचालय, पानी और इंटरनेट की व्यवस्था है। यह भवन जी प्लस तीन यानि ग्राउंड फ्लोर और तीन मंजिल बना है। इसमें उक्त कार्यालयों के अलावा बैठक करने के लिए सभागार की व्यवस्था भी है। यहां बता दें कि वर्ष ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.