नई दिल्ली, मार्च 26 -- सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन के तहत उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिला प्रशासन ने सख्ती दिखाते हुए अलविदा जुमे की नमाज सड़क पर अदा करने की अनुमति देने से इनकार कर दिया है। प्रशासन के इस फैसले के बाद शिया जामा मस्जिद के पेश इमाम मौलाना महफूज़ूल हसन खां ने समुदाय से अपील की है कि लोग अपने-अपने क्षेत्र की मस्जिदों में ही नमाज अदा करें और प्रशासन के निर्देशों का पालन करें। शिया जामा मस्जिद प्रशासन की ओर से नमाजियों की सुविधा के लिए मस्जिद के अंदर विशेष इंतजाम किए गए हैं ताकि सभी लोग आराम से नमाज अदा कर सकें। मौलाना महफूज़ूल हसन खां ने कहा कि जो भी नमाजी मस्जिद आएं, वे अपने-अपने घरों से मुसल्ला (नमाज की चटाई) लेकर आएं। उन्होंने कहा कि इससे साफ-सफाई बनी रहेगी और सभी को नमाज पढ़ने में सुविधा होगी। मौलाना महफूज़ूल हसन खां ने सभी से प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.