हरदोई, मार्च 28 -- बिलग्राम। क़स्बे की मस्जिदों पर नमाज अदा करने पहुंचे नमाजियों ने काली पट्टी बांधकर वक्फ संशोधन विधेयक का शांतिपूर्ण ढंग से विरोध दर्ज कराया। वक्फ संशोधन विधेयक का विरोध शुक्रवार को अलविदा की नमाज के दौरान भी देखने को मिला। ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के आह्वान पर काली पट्टी बांधकर नमाजियों ने जुमे की नमाज अदा की। इस दौरान कुछ लोगों के हाथ में काला झंडा भी दिखाई दिया। अलविदा की नमाज को देखते हुए पहले से ही मस्जिदों में भारी पुलिस बल और सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए थे। नगर में रमजान के आखिरी जुमे की नमाज अदा की गई और ईमामों ने देश की तरक्की विकास शांति के लिए दुआ मांगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.