रामपुर, मार्च 29 -- पवित्र रमजान के अलविदा जुमे पर नमाजियों से मस्जिदें खचाखच भरी रहीं। रमजान माह के अलविदा जुमे को लेकर मुस्लिम समुदाय सुबह से ही तैयारियों मे लग गया। जैसे ही नमाज का समय हुआ। भारी संख्या मे मुस्लिम समाज के लोग मस्जिदों मे पहुंचने लगे। स्वार बाजपुर मार्ग स्थित अड्डे वाली मस्जिद मे इमाम मौलाना जिशान रजा, जामा मस्जिद मे इमाम मोहम्मद अहमद खतीबी, मस्जिद डेरे वाली में इमाम कारी शब्बन खां, मस्जिद फेजाने मौला अली मे इमाम इमरान रजा अत्तारी ने रमजान के अलविदा जुमे की नमाज अदा कराई।नमाज के बाद मुल्क ओर कौम की तरक्की को दुआ कराई गई। वही नगर पंचायत नरपत नगर, तहसील क्षेत्र के गांव मीरापुर, रायपुर, रजानगर, जालफनगला आदि मस्जिदों मे मुस्लिम समाज ने भारी संख्या में अलविदा जुमे की नमाज अदा की। अलविदा जुमे की नमाज शांति पूर्ण ढंग से निपटने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.