रांची, मार्च 28 -- रांची, वरीय संवाददाता। शहर की मस्जिदों में शुक्रवार अदब व एहतराम के साथ अलविदा जुमे की नमाज अदा की गई। इसमें मुस्लिम समुदाय के लोगों ने हाथ फैलाकर अमन और चैन की दुआ मांगी। मस्जिदों में अदब और एहतराम के साथ भारत को आबाद करने की दुआ मांगी। यह भी दुआ मांगी कि हमारी कौम पर बदनिगाह दुश्मनों को नेस्तनाबूत कर दे। रोजा, नमाज, जकात, तरावीह, सदका-ए-फित्र को कुबूल फरमा। अपने प्यारे नबी के सदके में मुसलमानों को नेक और ईमान के रास्ते पर चलने की तौफीक अता फरमा। हमारे गुनाहों को माफ कर दे। यह कहते हुए रोजेदारों की आंख से आंसू छलकने लगे। रोजेदार यह कहते हुए भी फूट-फूटकर रोने लगे कि आह रमजान रुखस्त हो रहा। मस्जिदों में हुई भीड़ तो सड़कों पर पढ़ी नमाज नमाजियों की भीड़ से मस्जिदें भर गईं तो लोग सड़कों पर नमाज अदा करने लगे। तेज धूप में मस्ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.