रांची, मार्च 22 -- रांची। झारखंड प्रदेश संयुक्त शिक्षक मोर्चा की ओर से कार्मिक विभाग को ज्ञापन सौंपकर 28 मार्च (शुक्रवार) को अलविदा जुमा पर राज्यकर्मियों के लिए अवकाश घोषित करने की मांग की गई है। मोर्चा के प्रदेश संयोजक अमीन अहमद व प्रवक्ता अरुण कुमार दास ने कहा कि इस वर्ष 28 मार्च, शुक्रवार को पाक माह रमजान का अलविदा जुमा है। इसका महत्व इस्लाम धर्मावलंबियों के साथ जुड़ा हुआ है, इसके लिए राज्य सरकार द्वारा अवकाश दिया जाता रहा है। वहीं, राज्य कर्मियों को इस वर्ष अलविदा जुमा की छुट्टी नहीं दी गई है। मोर्चा ने अवकाश दिए जाने की मांग रखी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.