मथुरा, मार्च 27 -- मथुरा। शुक्रवार को (आज) होने वाली अलविदा जुमे की नमाज को लेकर शहर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रहेगी। पुलिस प्रशासन ने इसे लेकर कड़े इंतजाम किए हैं। शहर को चार सेक्टरों में बांटा गया है। चौक स्थित जामा मस्जिद और शाही मस्जिद ईदगाह पर तो बड़ी संख्या में पुलिस बल रहेगा ही, अन्य मस्जिदों पर भी पुलिस तैनात की गई है। इसके अलावा जामा मस्जिद और ईदगाह पर ड्रोन से भी निगाह रखी जाएगी। शुक्रवार को रमजान माह के आखिरी जुमे की नमाज होगी। चौक स्थित जामा मस्जिद में दोपहर 01:30 बजे और ईदगाह पर दोपहर 02:15 बजे जुमे की नमाज होगी। इन दोनों स्थानों पर बड़ी संख्या में लोग नमाज अदा करने पहुंचेंगे। पुलिस ने इसे लेकर पहले ही सभी मस्जिदों के इमामों के साथ बातचीत कर ली है। मुस्लिम समुदाय के सभ्रांत लोगों से भी बातचीत कर ली गई है। एसपी सिटी डॉ. अरविंद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.