काशीपुर, मार्च 27 -- काशीपुर। गुरुवार को कोतवाली में पीस कमेटी की बैठक हुई। जिसमें अलविदा जुमा व ईद पर्व को लेकर चर्चा की गई। इस दौरान लोगों के द्वारा अपने-अपने सुझाव दिए गए। जिसमें बाजार में त्योहार को लेकर भीड़ के दौरान पुलिस की तैनाती करना, इसके अलावा कुछ मस्जिदों के पास पुलिस कर्मी की तैनाती, पानी, बिजली, साफ-सफाई आदि को लेकर सुझाव दिए गए। अधिकारियों ने सुझावों पर अमल करने की बात कही गई। यहां नायब तहसीलदार भीम सिंह कुटियाल, एसएसआई अनिल जोशी, हसीन खान, एमए राहुल, राशिद फारुकी, अब्दुल कादिर, मोहम्मद सलीम एडवोकेट, मो. अशरफ आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.