कौशाम्बी, जनवरी 19 -- दोआबा की इकलौती अलवारा झील में मेहमान परिंदे सुरक्षित नहीं हैं। उनके साथ प्रतिबंधित हारिल का भी शिकार किया जा रहा है। आरोप है कि वन विभाग के अफसर हाथ पर हाथ धरे बैठे हुए हैं। हालांकि, जानकारी मिलने के बाद पुलिस अब एक्शन मोड में आ गई है। सोमवार को छापेमारी कर पुलिस ने दो शिकारियों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से 14 प्रतिबंधित पक्षी बरामद किए गए हैं। अलवारा झील हर साल ठंडी के मौसम में मेहमान परिंदों का ठिकाना बनती है। यहां बड़ी संख्या में साइबेरियन पक्षी आते हैं। हारिल जैसे कई अन्य प्रतिबंधित पक्षी भी झील क्षेत्र में विचरण करते हैं। बेजुबान पक्षियों पर शिकारियों की नजर लग गई है। वह शिकार कर या तो उनको आहार बना रहे हैं या फिर बेच देते हैं। खरीदने वाला भी पक्षियों को मारकर खा ही जाता है। स्थानीय ग्रामीणों की मानें तो ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.