नई दिल्ली, फरवरी 7 -- अलवर जिले के नारायणपुर उपखंड क्षेत्र में शनिवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब जंगल के पास चारा लेने गए एक व्यक्ति पर पैंथर ने अचानक हमला कर दिया। हमले के दौरान पैंथर और व्यक्ति के बीच जबरदस्त संघर्ष हुआ, जिसमें आत्मरक्षा में किए गए पलटवार के चलते पैंथर की मौत हो गई, जबकि व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को पहले नारायणपुर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे अलवर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। फिलहाल घायल का अलवर में उपचार जारी है। घटना नारायणपुर उपखंड क्षेत्र के खरकड़ी कलां गांव की ढाणी नींबू वाली की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार श्रवण गुर्जर (48) पुत्र भोमाराम गुर्जर शनिवार सुबह जंगल के समीप नदी किनारे बकरियों के लिए चारा लेने गया था। इसी दौरान वहां पहले से मौजूद एक पैंथर ने अचानक उस पर ...