मथुरा, अक्टूबर 25 -- आने वाले समय में बरसाना वासियों को बेहतर बिजली आपूर्ति मिलेगी। अब बरसाना की बिजली की डबल सप्लाई होगी। इसके लिए नई 33 केवी लाइन बनवाई जाएगी। करीब 20 किलोमीटर लाइन पर साढ़े तीन करोड़ रुपये खर्च होंगे। बरसाना देवी राधा का जन्मस्थान माना जाता है और यहां राधा रानी मंदिर स्थित है। लट्ठमार होली प्रसिद्ध है। प्रतिदिन हजारों की संख्या में श्रद्धालु दर्शनों को आते हैं। विशेष अवसरों पर यह संख्या बढ़ जाती है। अभी बरसाना की बिजली कोसी 132 केवी बिजलीघर से है। करीब 22 किलोमीटर पुरानी लाइन खेतों में से होकर गुजर रही है। जर्जर तार हैं। बरसात के दिनों में अक्सर लाइन में ब्रेक डाउन हो जाता है और कार्य नहीं हो पाता। इसके कारण खेतों में पानी भरा होना भी है। बिजली बंद रहने से करीब 14 हजार उपभोक्ताओं एवं श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना करना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.