रुद्रपुर, दिसम्बर 16 -- रुद्रपुर, संवाददाता। कोहरे की दस्तक के साथ सड़क हादसों की आशंका बढ़ने पर एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने ऊधमसिंह नगर पुलिस को हाई अलर्ट मोड पर रखा है। जिले के सभी थाना प्रभारियों को विशेष सड़क सुरक्षा अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं। अब बिना रिफ्लेक्टर लगे ट्रक, ट्रैक्टर-ट्रॉली, गन्ना ट्रॉली व अन्य भारी वाहनों का संचालन प्रतिबंधित रहेगा। नियम तोड़ने पर चालान, सीज और अन्य वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। एसएसपी ने बताया कि घने कोहरे और कम दृश्यता में नागरिकों की जान-माल की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। कोहरे के दौरान यातायात व्यवस्था हर हाल में सुचारू रखी जाएगी। हाईवे व मुख्य सड़कों पर भारी वाहनों को सड़क किनारे खड़ा करने पर रोक रहेगी; पार्किंग केवल ले-बाय या निर्धारित सुरक्षित स्थलों पर ही होगी। खनन व निर्माण सामग्री ढोने ...