हापुड़, फरवरी 9 -- नगर के पानी की टंकी वाली गली में चोरों ने एक मकान में घुसकर अलमारी से लाखों रुपये कीमत के जेवर और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। उसके बाद चोर अलमारी को वैसे की बंद कर गए जैसे ही वह होती थी। घटना की जानकारी पीडि़त परिवार को सोमवार की सुबह हो सकी। पीडि़त ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस ने तहरीर पर मामले की जांच शुरू कर दी है। पीडि़त मीरा गर्ग ने बताया कि उनकी दुकान तहसील रोड पर है। उन्होंने बताया कि पिछले दो दिन से परिवार के लोग घर का ताला लगाकर तहसील में काम से जा रहे थे। उन्होंने बताया कि सोमवार की सुबह को उनको एक रिश्तेदार के घर जाना था तो घर की अलमारी से जेवर और नकदी निकलाने का प्रयास किया। जैसे ही अलमारी को खोला तो उसका नजर देखकर वह दंग रह गए। पीडि़ता ने बताया कि अलमारी में रखे लाखों रुपये कीमत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.