कानपुर, जनवरी 10 -- कानपुर देहात। डेरापुर थाना क्षेत्र के महमूदपुर खुर्द गांव में शुक्रवार रात चोरों ने एक घर में घुसकर अलमारी में रखे सोने चांदी के आभूषण व नगदी पर हाथ साफ कर दिया। घटना के समय परिजन सोते रहे और उनको चोरी की भनक तक नहीं लगी। सुबह जानकारी होने पर गृहस्वामी ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद गांव पहुंची पुलिस ने छानबीन करने के साथ संदिग्ध चोरों की तलाश शुरू कर दी है। महमूदपुर खुर्द गांव के रहने वाले गुफरान खेती किसानी करते हैं। शुक्रवार रात वह खाना खाने के बाद घर के बाहर वाले कमरे में आकर लेट गए, जबकि उनकी पत्नी व बच्चे घर के अंदर दूसरे कमरे में लेटे थे। रात में चोर घर में घुसकर एक अन्य कमरे में रखी अलमारी का लॉक तोड़कर उसमें रखे सोने-चांदी के आभूषण, दस हजार रुपये नगद व कीमती सामान समेट ले गए। वारदात के साथ परिजन सोते रहे और उनक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.