महोबा, जनवरी 6 -- महोबा, संवाददाता। बंसल कंपनी के कार्यालय से 23 लाख 46 हजार की नगदी पार हो गई। कंपनी के कार्यालय से चोरी के साथ महत्वपूर्ण अभिलेख नष्ट कर गए। प्रबंधक की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने कर्मी के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की छानबीन शुरु कर दी है। इन दिनों राजमार्ग चौड़ीकरण का काम बंसल कट्रक्शन कंपनी के द्वारा कराया जा रहा है। कंपनी के प्रबंधक योगेंद्र शर्मा निवासी ब्राम्हण गली महुअर थाना किरावली आगरा ने कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में बताया है कि सोमवार को कंपनी के सफाई कर्मचारी ने जब कार्यालय की सफाई की तो कमरा में सामान बिखरा पड़ा था। अलमारी का ताला टूटा पड़ा था। सूचना पर अकाउटेंट रत्नेश धावक और मुकेश मिश्रा ने मौके पर जाकर देखा तो अलमारी से 23 लाख 46 हजार की नगदी गायब थी। चोरों ने कंपनी के महत्वपूर्ण अभिलेख तहस नहस कर दिए जबकि कई अभि...