महाराजगंज, फरवरी 7 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस अभियान को लेकर सदर ब्लाक सभागार में कार्यशाला आयोजित हुई। ट्रेनरों ने दिवस पर बच्चों को एल्बेंडाजोल खुराक देने के बारे में जानकारी दी। ट्रेनर डिप्टी सीएमओ डॉ. केपी सिंह ने कहा कि नेशनल डीवर्मिंग डे (एनडीडी) दस फरवरी को मनाया जाएगा। दिवस पर एक से 19 वर्ष के सभी बच्चों (स्कूली और आंगनबाड़ी) को एल्बेंडाजोल की गोली देकर कृमि संक्रमण से मुक्त करना है। ताकि उनके पोषण, स्वास्थ्य और शिक्षा में सुधार हो। दिवस पर जो बच्चा खुराक लेने से वंचित हो जाएंगे, उन्हें 13 फरवरी को राउंड अभियान में खुराक दिया जाएगा। खुराक देने के बाद शिक्षक रिपोर्ट को ई-कवच पोर्टल पर अपलोड कराने का कार्य करेंगे। ट्रेनर स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी श्रीभागवत सिंह ने कहा कि अभियान शहर से लेकर ग्रामीण तक चले...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.