पाकुड़, दिसम्बर 18 -- पाकुड़, प्रतिनिधि। पाकुड़ व्यवहार न्यायालय अंतर्गत कुटुंब न्यायालय में चल रहे पारिवारिक विवाद मूल भरण पोषण वाद संख्या 281/ 2025, जो लंबे समय से विवाद के कारण दंपति अलग रह रहे थे। प्रधान न्यायाधीश कुटुंब न्यायालय रजनीकांत पाठक के निरंतर अथक प्रयास से इस विवाद को सफलतापूर्वक सुलझा लिया गया। दोनों पति-पत्नी आपसी मतभेद को खत्म कर एक साथ रहने के लिए राजी हुए। इस दौरान प्रधान न्यायाधीश कुटुंब न्यायालय रजनीकांत पाठक ने दंपति को एक साथ खुशी-खुशी रहने आपसी मतभेद से बचने, पुनः एक नया वैवाहिक जीवन में एक दूसरे को समझते हुए बिताने का संदेश दिया। मौके पर दोनों पक्षों के परिवार के सदस्य संबंधित अधिवक्ता मो. सलीम, न्यायालय कर्मी उपस्थित रहे। फोटो संख्या - 14 - कुटुंब न्यायालय के प्रयास से अलग हुए दंपत्ति फिर से हुए एक

हिंदी हिन्दुस...