रामपुर, फरवरी 17 -- शाहबाद।सोमवार रात रामपुर मार्ग पर मंडी समिति के सामने बाइक के आगे अचानक बंदर आ गया। पशु को बचाने के प्रयास में बाइक सवारअहमदनगर निवासी सुमित, राजू और कुआं वाली मिलक निवासी संजू जख्मी हो गए। मंगलवार सुबह करीब 11:30 बजे गुजरैला गांव के पास बाइकों की सामने भिड़ंत हो गई। सुहावा गांव निवासी मिस्कीन, गुजरैला गांव निवासी आदेश और नितेश जख्मी हो गए। अन्य घटना में हिम्मतपुर गांव निवासी आरिफ के पुत्र अमन सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में सभी जख्मी हो गए। उन्हें सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां से हालत गंभीर देख सभी को रामपुर रेफर कर दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.