रांची, दिसम्बर 29 -- रांची। विशेष संवाददाता भाजपा रांची महानगर जिला कार्यालय रातू रोड में सोमवार को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्य स्मृति को समर्पित अटल स्मृति सम्मेलन का आयोजन किया गया। रांची विधानसभा स्तरीय इस सम्मेलन की अध्यक्षता महानगर जिला अध्यक्ष वरुण साहू ने की। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सम्मेलन के मुख्य वक्ता झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि झारखंड राज्य के गठन का वास्तविक श्रेय अटल बिहारी वाजपेयी को जाता है। झारखंड बहुत पहले ही अलग राज्य बन सकता था, लेकिन झारखंड मुक्ति मोर्चा की राजनीति और अवसरवादिता के कारण इस ऐतिहासिक आंदोलन में अनावश्यक विलंब हुआ। दास ने आरोप लगाया कि झामुमो के कुछ नेताओं ने विभिन्न अवसरों पर झारखंड आंदोलन को कमजोर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.