देहरादून, फरवरी 12 -- उत्तराखंड सरकार ने गुरुवार को अलग राज्य बनाने के लिए आंदोलन करने वाले राज्य के नागरिकों को एक बड़ी खुशखबरी दी। इस दौरान उन्होंने पृथक उत्तराखंड राज्य निर्माण के लिए संघर्ष करने वाले आंदोलनकारियों और उनके आश्रितों को मिल रही पेंशन की राशि में 1 हजार रुपए से लेकर 10 हजार रुपए तक की मासिक वृद्धि कर दी।इस बारे में जानकारी देते हुए अधिकारियों ने बताया कि आंदोलन के दौरान सात दिन के लिए जेल गए या घायल हुए आंदोलनकारियों को अब मासिक रूप से 6000 रुपए की बजाय 7000 रुपए की पेंशन मिला करेगी, वहीं इस श्रेणी के अलावा अन्य श्रेणी में आने वाले और अलग राज्य के लिए संघर्ष करने वाले अन्य आंदोलनकारियों की पेंशन भी 4500 रुपए से बढ़ाकर 5500 रुपए प्रतिमाह कर दी गई है। अधिकारियों ने बताया कि इसके अलावा राज्य आंदोलन के दौरान विकलांग हुए, पूर्...